मंगलवार, 26 नवंबर 2013

फैमिली संग बनें फिट

अगर आप अकेले एक्सरसाइज करते हैं, तो बेहतर होगा कि इसे फैमिली के साथ करें। हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि इससे आपकी हेल्थ को तो फायदा होगा ही और आपको फैमिली के साथ टाइम बिताने का मौका भी मिलेगा।
फैमिली के साथ समय बिताने का मजा ही कुछ और होता है, फिर चाहे यह किसी भी बहाने से हो। और अब तो हेल्थ एक्सपर्ट्स भी कहते हैं कि फैमिली के साथ टाइम बिताने का मतलब है स्ट्रेस से दूर और फिट रहना है।
 उम्र को ध्यान में रखें 
परिवार के साथ एक्सरसाइज करते हुए जरूरी है कि आप अपनी उम्र और दूसरी बातों को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग लक्ष्य निर्धारित करें। युवा आमतौर पर बॉडी बनाने के लिए वेट ट्रेनिंग करना पसंद करते हैं, जबकि पुरानी पीढ़ी आमतौर पर धीरज और सहनशीलता बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करती है। 55 साल से अधिक उम्र के लोगों को फंक्शनल ट्रेनिंग, कार्डियोवास्कुलर व्यायाम और लाइट वेट ट्रेनिंग से शुरुआत करनी चाहिए।
 मिलता है मोटिवेशन 
चैरिटी की तरह ही फिटनेस की शुरुआत भी घर से ही होती है। आज के समय में जब डायबिटीज और मोटापा लगातार युवाओं को अपना शिकार बना रहा है, ऐसे में साथ जिम कर बच्चों को स्वस्थ रहने के फायदों के बारे में जानकारी दी जा सकती है। बच्चे फिजिकल एक्टिविटी के रूप में वीडियो गेम खेलना पसंद करते हैं। लेकिन उन्हें स्वीमिंग और पैदल यात्रा जैसे व्यायाम भी पसंद होते हैं। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें