कभी सिर दर्द तो कभी पेट दर्द, अक्सर शरीर के कई हिस्सों में होने वाले दर्द को सिर्फ दर्द की ही समस्या मान लिया जाता है और इस बात पर गौर ही नहीं करते कि लगातार शरीर के विभिन्ना अंगों में दर्द किसी गंभीर समस्या का इशारा हो सकता है। जानिए शरीर के अलग-अलग अंगों में दर्द सेहत से जुड़े किन गंभीर खतरों का इशारा हो सकता है।
सीने में दर्द
कई शोधों में यह माना जा चुका है कि हार्ट अटैक के अधिकतर मामलों में महिलाओं को काफी समय पहले से ही सीने में दर्द की समस्या हो सकती है। हार्ट अटैक के अलावा, सीने में दर्द एसिडिटी या ब्लड प्रेशर संबंधी समस्या से भी जुड़ा हो सकता है।
सिर दर्द
बहुत अधिक सिर दर्द हो और बार-बार हो तो यह माइग्रेन का संकेत हो सकता है। बार-बार तेज सिर दर्द के प्रति लापरवाही न बरतें क्योंकि यह मस्तिष्क से जुड़ी किसी बड़ी समस्या का भी इशारा हो सकता है। अक्सर ब्रेन हैमरेज के मामलों में रोगी को काफी समय पहले से तेज सिर दर्द की दिक्कत रहती है।
पेट में दर्द
वैसे तो पेट दर्द की वजहें गैस्ट्रिक से लेकर लिवर से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती हैं लेकिन अगर लंबे समय से बार-बार पेट दर्द होता है और गैस्ट्रिक व पाचन की समस्या बनी रहती है तो यह ओवेरियन कैंसर का भी इशारा हो सकता है।
दाईं ओर दर्द
अगर पेट या सीने के निचले हिस्से में दाईं ओर अधिक दर्द हो और वह भी कई दिनों से, साथ में बुखार भी हो तो यह अपेंडिसाइटिस के लक्षण हो सकते हैं। महिलाओं में ये लक्षण ओवेरियन सिस्ट के भी हो सकते हैं।
वैसे इनसे अधिक दिक्कत नहीं होती है लेकिन जब इनसे अधिक तकलीफ हो तो सर्जरी के माध्यम से इन्हें निकलवा लेना ही बुद्धिमानी है।
कमर दर्द
बहुत अधिक मेहनत या वर्कआउट से कमर दर्द लाजमी है। मगर आपने ऐसा कुछ किया नहीं है और फिर भी कई हफ्तों से आपको कमर दर्द की समस्या सता रही है तो यह रीढ़ की हड्डी से जुड़े किसी रोग का गंभीर इशारा है।
पैरों में दर्द
पैरों में दर्द के साथ सूजन अगर मसाज करने या दवा लेने से भी नहीं ठीक हो पा रही है तो यह ब्लड क्लॉटिंग के संकेत हो सकते हैं। इस स्थिति में थोड़ा-सा भी चलने पर पैरों में सूजन, हल्का लाल रंग और गर्माहट महसूस होती है।
दांतों में दर्द
दांतों में दर्द न सिर्फ दांतों की समस्या है बल्कि यह मसूड़ों के कमजोर होने या किसी ओरल संक्रमण का भी इशारा हो सकती है। ऐसे में दांतों के दर्द को हल्के में न लें।
सीने में दर्द कई शोधों में यह माना जा चुका है कि हार्ट अटैक के अधिकतर मामलों में महिलाओं को काफी समय पहले से ही सीने में दर्द की समस्या हो सकती है। हार्ट अटैक के अलावा, सीने में दर्द एसिडिटी या ब्लड प्रेशर संबंधी समस्या से भी जुड़ा हो सकता है।
सिर दर्द
बहुत अधिक सिर दर्द हो और बार-बार हो तो यह माइग्रेन का संकेत हो सकता है। बार-बार तेज सिर दर्द के प्रति लापरवाही न बरतें क्योंकि यह मस्तिष्क से जुड़ी किसी बड़ी समस्या का भी इशारा हो सकता है। अक्सर ब्रेन हैमरेज के मामलों में रोगी को काफी समय पहले से तेज सिर दर्द की दिक्कत रहती है।
पेट में दर्द
वैसे तो पेट दर्द की वजहें गैस्ट्रिक से लेकर लिवर से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती हैं लेकिन अगर लंबे समय से बार-बार पेट दर्द होता है और गैस्ट्रिक व पाचन की समस्या बनी रहती है तो यह ओवेरियन कैंसर का भी इशारा हो सकता है।
दाईं ओर दर्द
अगर पेट या सीने के निचले हिस्से में दाईं ओर अधिक दर्द हो और वह भी कई दिनों से, साथ में बुखार भी हो तो यह अपेंडिसाइटिस के लक्षण हो सकते हैं। महिलाओं में ये लक्षण ओवेरियन सिस्ट के भी हो सकते हैं।
वैसे इनसे अधिक दिक्कत नहीं होती है लेकिन जब इनसे अधिक तकलीफ हो तो सर्जरी के माध्यम से इन्हें निकलवा लेना ही बुद्धिमानी है।
कमर दर्द
बहुत अधिक मेहनत या वर्कआउट से कमर दर्द लाजमी है। मगर आपने ऐसा कुछ किया नहीं है और फिर भी कई हफ्तों से आपको कमर दर्द की समस्या सता रही है तो यह रीढ़ की हड्डी से जुड़े किसी रोग का गंभीर इशारा है।
पैरों में दर्द
पैरों में दर्द के साथ सूजन अगर मसाज करने या दवा लेने से भी नहीं ठीक हो पा रही है तो यह ब्लड क्लॉटिंग के संकेत हो सकते हैं। इस स्थिति में थोड़ा-सा भी चलने पर पैरों में सूजन, हल्का लाल रंग और गर्माहट महसूस होती है।
दांतों में दर्द
दांतों में दर्द न सिर्फ दांतों की समस्या है बल्कि यह मसूड़ों के कमजोर होने या किसी ओरल संक्रमण का भी इशारा हो सकती है। ऐसे में दांतों के दर्द को हल्के में न लें।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें