अब लंबे समय तक जवां दिखने का फॉर्मूला ढूंढ़ लिया गया है। त्वचा लंबे समय तक जवां दिखे- इसके लिए अब आपको महंगे कॉस्मेटिक्स पर पैसा बहाने की जरूरत नहीं है, क्योंकि इसका एक बेहद आसान उपाय खोज निकाला गया है।स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मेडिसिन के शोध की मानें तो नहाने के पानी में 0.005 प्रतिशत ब्लीच मिलाकर नहाने से त्वचा की कसावट बरकरार रहती है और आप लंबे समय तक जवां दिखते हैं।
शोधकर्ताओं ने चूहों पर किए गए अपने शोध में इसे न सिर्फ जवां त्वचा के लिए कारगर माना है बल्कि त्वचा के कैंसर के उपचार में भी मददगार माना है।
शोधकर्ता थॉमस लियांग के अनुसार ब्लीच का डाइल्यूट फॉर्म में इस्तेमाल एग्जिमा जैसे चर्म रोगों के उपचार में फायदेमंद है, लेकिन इसका इस्तेमाल कम प्रचलित हुआ है। हमने चूहों पर किए शोध में बहुत सकारात्मक परिणाम देखे हैं।
शोधकर्ताओं का मानना है कि इस शोध की मदद से रेडिएशन थैरेपी
से कैंसर का उपचार कराने वाले लोगों व सनबर्न से झुलसी त्वचा को फायदा मिल सकता है।
हालांकि शोधकर्ताओं ने यह भी माना कि फिलहाल ये परिणाम उन्होंने अस्थायी तौर पर देखे हैं और ब्लीच से नहाना बंद करने पर यह असर कम हो जाता है, फिर भी त्वचा से जुड़े इसके फायदों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें