आज के दौर में मोटापा ज्यादातर लोगों की समस्या बन गया है। ऐसे में अनेक लोग वजन को संतुलित करने के लिए डायटिंग शुरू कर देते हैं। लोग ऐसा करने के बजाय सोने पर ध्यान दें तो वह अपना वजन संतुलित कर सकते हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार सेहत के लिए रात में अच्छी नीद लेना काफी जरूरी होता है। फंक्शनल मैगनेटिक रेजोनैंस इमेजिंग के इस्तेमाल से पता चला है कि खराब नीद के कारण समस्याओं के समाधान करने वाले दिमाग के हिस्से पर असर पड़ता है। इससे लोग अस्वस्थ्य भोजन की ओर आकर्षित होते हैं। इससे लेप्टिन (यह पेट भरने और खाने की मात्रा को नियंत्रित करता है) के स्तर में कमी व ग्रेलिन (भूख, चर्बी और मोटापे को बढ़ावा देते हंै) का स्तर बढ़ जाता है। शोधकर्ताओं का कहना है कि इससे भूख में 24 फीसदी, खाने की इच्छा में 23 फीसदी और मोटे होने की इच्छा में 33 फीसदी की बृद्धि हो जाती है। ऐसे में कार्बोहाइड्रेट भोजने करने से इंसान को लगता है कि उसने जरूरी भोजन कर लिया। इस तरह से इंसान को ज्यादा भोजन करने के लिए प्रोत्साहन मिलता है, जिस कारण व्यक्ति मोटा हो जाता है। विशेषज्ञ कहते हैं कि जब आप कम सोते हैं तो आपकी इच्छी जंक फूड खाने की होती है और जब पर्याप्त नीद लेते हैं तो सेव या केक खाने की इच्छा होती है। इसलिए लोगों को रात को पर्याप्त नीद लेनी चाहिए।गुरुवार, 28 नवंबर 2013
मोटापे से बचना है तो सो जाएं
आज के दौर में मोटापा ज्यादातर लोगों की समस्या बन गया है। ऐसे में अनेक लोग वजन को संतुलित करने के लिए डायटिंग शुरू कर देते हैं। लोग ऐसा करने के बजाय सोने पर ध्यान दें तो वह अपना वजन संतुलित कर सकते हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार सेहत के लिए रात में अच्छी नीद लेना काफी जरूरी होता है। फंक्शनल मैगनेटिक रेजोनैंस इमेजिंग के इस्तेमाल से पता चला है कि खराब नीद के कारण समस्याओं के समाधान करने वाले दिमाग के हिस्से पर असर पड़ता है। इससे लोग अस्वस्थ्य भोजन की ओर आकर्षित होते हैं। इससे लेप्टिन (यह पेट भरने और खाने की मात्रा को नियंत्रित करता है) के स्तर में कमी व ग्रेलिन (भूख, चर्बी और मोटापे को बढ़ावा देते हंै) का स्तर बढ़ जाता है। शोधकर्ताओं का कहना है कि इससे भूख में 24 फीसदी, खाने की इच्छा में 23 फीसदी और मोटे होने की इच्छा में 33 फीसदी की बृद्धि हो जाती है। ऐसे में कार्बोहाइड्रेट भोजने करने से इंसान को लगता है कि उसने जरूरी भोजन कर लिया। इस तरह से इंसान को ज्यादा भोजन करने के लिए प्रोत्साहन मिलता है, जिस कारण व्यक्ति मोटा हो जाता है। विशेषज्ञ कहते हैं कि जब आप कम सोते हैं तो आपकी इच्छी जंक फूड खाने की होती है और जब पर्याप्त नीद लेते हैं तो सेव या केक खाने की इच्छा होती है। इसलिए लोगों को रात को पर्याप्त नीद लेनी चाहिए।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें