टूथपेस्ट हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुके हैं। दिन की शुरुआत इसी से होती है। बाजार बढ़ने के साथ ही टूथपेस्ट की इतनी किस्में आ चुकी हैं कि आप अपनी सुविधा और स्वाद के लिहाज से इसका चयन कर सकते हैं। लेकिन क्या आपने भी टूथपेस्ट खरीदने से पहले उसे पलटकर ये देखा है कि उसके पीछे कैसे रंग का निशान है? नहीं, तो फिर इन बातों को भी जान लीजिए-
* हर टूथपेस्ट पर होता है एक निशान :
शायद ही आपने गौर किया हो लेकिन खाने-पीने की चीजों की ही तरह टूथपेस्ट पर भी सूचक रंग होते हैं। जैसे मांसाहारी खाने पर लाल स्पॉट होता है और शाकाहारी पर हरा वैसे ही टूथपेस्ट पर भी निशान होते हैं।
* कैसे होते हैं ये निशान? :
आप सोच रहे होंगे कि इससे पहले ऐसे किसी निशान को तो कभी नहीं देखा, तो आपको बता दें कि टूथपेस्ट के बिल्कुल निचले हिस्से पर पीछे की ओर ये मार्क होते हैं। जो, लाल, हरे और काले रंग के होते हैं। कई लोग इन्हें 'कलर स्क्वॉयर" कहते हैं लेकिन असल में यह आई मार्क होते हैं। आमतौर पर इसे टूथपेस्ट में रसायन की मात्रा से जोड़कर देखा जाता है, पर सचाई कुछ और ही है।
* क्या सोच है लाल और हरे रंग को लेकर?
लोग ऐसा सोचते हैं कि जिन टूथपेस्ट में पीछे की ओर लाल रंग का आई मार्क होता है, वह यह दर्शाता है कि उस टूथपेस्ट में केमिकल की मात्रा अधिक और प्राकृतिक तत्वों की मात्रा कम है। जबकि आई मार्क अगर हरा है तो वह पूरी तरह से प्राकृतिक है।
* काले/नीले रंग का मतलब?
लोगों को लगता है कि अगर आपके टूथपेस्ट में आई मार्क काले रंग का है तो इसका मतलब यह है कि आपका टूथपेस्ट पूरी तरह से रासायनिक है। मगर सचाई कुछ और ही है। हालांकि आई मार्क को लेकर मतभेद हैं। एक ओर जहां लोग इसे रसायन और प्राकृतिक तत्वों की मात्रा से जोड़कर देखते हैं वहीं असल में ये पैकिंग के दौरान लगाई जाने वाली एक पहचान है। ताकि उत्पाद टूथपेस्ट को पहचान मिल सके कि वह कहां बना है और उसकी उचित श्रेणी बताई जा सके।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें