रविवार, 2 फ़रवरी 2014

चेहरे के मनोभाव पढ़ लेगा नया सॉफ्टवेयर

न्यूयॉर्क, प्रेट्र : अमेरिकी कंपनी ने एक ऐसा सॉफ्टवेयर विकसित किया है जो मनुष्य के चेहरे के मनोभावों को पढ़कर बता सकेगा कि कोई व्यक्ति कैसा महसूस कर रहा है। इतना ही नहीं सॉफ्टवेयर यह भी बता सकेगा कि कोई व्यक्ति झ्ाूठी हंसी हंस रहा है।
फेसेट नाम के इस सॉफ्टवेयर में हंसी, दुख, गुस्से, भय जैसे सातों तरह के मनोभावों का पता लगाने के लिए एक सामान्य डिजिटल कैमरे का इस्तेमाल किया गया है। कैलिफोर्निया स्थित कंपनी इमोश्ोंट के सह संस्थापक व प्रमुख श्ाोधकर्ता मरियान बार्टलेट ने बताया, आमतौर पर लोगों के कहने, करने और सोचने में काफी अंतर होता है। वे कहते कुछ हैं , सोचते कुछ हैं और करते कुछ हैं। यह सॉफ्टवेयर महज एक तस्वीर के जरिए व्यक्ति के चेहरे पर मौजूद मनोभावों को पढ़कर इस अंतर को काफी हद तक कम कर सकता है। किसी वीडियो के दौरान फेसेट का इस्तेमाल ज्यादा सटीक नतीजे दे सकता है। वीडियो के दौरान सॉफ्टवेयर के लिए सूक्ष्म मनोभावों को पकड़ना भी आसान हो जाता है। यहां तक की चेहरे पर कोई भाव नहीं होने की स्थिति में भी सूक्ष्म मनोभाव उभरते रहते हैं। इन्हें आंखों से पहचानना संभव नहीं है लेकिन सॉफ्टवेयर की मदद से इनका अध्ययन किया जा सकता है। बार्टलेट ने कहा, फेसेट झ्ाूठी हंसी को भी पकड़ लेगा। लोग जब वास्तव में हंसते हैं तो ओरबीक्युलरीज ओकुली ना की एक मांसपेश्ाी सिकुड़ती है जिससे चेहरे पर झ्ाुर्रियां पैदा होती हैं। यह सॉफ्टवेयर चेहरे पर पड़ी झ्ाुर्रियों के आधार पर बता सकता है कि हंसी झ्ाूठी है या सच्ची।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें