ढेर सारे मेकअप और कई सारे प्रोडक्ट इस्तेमाल करने के बाद भी आपको मनचाहा परिणाम नहीं मिल रहा। इसका सबसे बड़ा कारण हो सकता है स्किन टाइप के विपरीत ट्रीटमेंट करवाना या प्रोडक्ट का चुनाव। ऐसे में अगर आप त्वचा के अनुसार खुद पर ध्यान दें तो त्योहारों के मौसम में आपके चेहरे पर नैचरल ग्लो नजर आएगा।
किस तरह त्योहारों या खास मौकों के लिए आप अपनी त्वचा के अनुसार खुद को संवार सकते हैं। इन्हें कुछ यूं जाना जा सकता है-
ड्राइ स्किन के लिए
बदलते मौसम में ड्राइ स्किन वाले लोगों को त्वचा का अधिक खयाल रखना चाहिए क्योंकि सर्दियों में उनकी त्वचा तेजी से नमी खोती है। बेहतर होगा कि वे ऑयल बेस क्रीम और मॉइश्राइजर का प्रतिदिन इस्तेमाल करें। बहुत गर्म पानी के बजाय हल्के गर्म पानी से नहाएं और तुरंत बाद मॉइश्राइजर लगाएं। टोनर या अल्कोहल बेस कॉस्मैटिक्स से दूर रहें।
ऑयली स्किन के लिए
इस मौसम में ऑयली स्किन का ख्याल रखना आसान है क्योंकि यह अधिक ऑयली भी नहीं होती और इसमें नमी भी रहती है। हां, रोज दिन में दो बार फेसवॉश से चेहरा साफ करना और टोनर का इस्तेमाल करने का रुटीन जारी रखें।
नॉर्मल स्किन के लिए
ऐसी स्किन सर्दियों में ड्राइ और गर्मियों में ऑयली हो जाती है। इसे हेल्दी बनाए रखने के लिए फेस वॉश से साफ करने के बाद मॉइश्चराइजर तो लगाएं ही पर रोज चेहरा टोनर से भी साफ करें। जिससे ऑय बैलेंस रहेगा।
कुछ जरूरी उपाय
किस तरह त्योहारों या खास मौकों के लिए आप अपनी त्वचा के अनुसार खुद को संवार सकते हैं। इन्हें कुछ यूं जाना जा सकता है-
ड्राइ स्किन के लिएबदलते मौसम में ड्राइ स्किन वाले लोगों को त्वचा का अधिक खयाल रखना चाहिए क्योंकि सर्दियों में उनकी त्वचा तेजी से नमी खोती है। बेहतर होगा कि वे ऑयल बेस क्रीम और मॉइश्राइजर का प्रतिदिन इस्तेमाल करें। बहुत गर्म पानी के बजाय हल्के गर्म पानी से नहाएं और तुरंत बाद मॉइश्राइजर लगाएं। टोनर या अल्कोहल बेस कॉस्मैटिक्स से दूर रहें।
ऑयली स्किन के लिए
इस मौसम में ऑयली स्किन का ख्याल रखना आसान है क्योंकि यह अधिक ऑयली भी नहीं होती और इसमें नमी भी रहती है। हां, रोज दिन में दो बार फेसवॉश से चेहरा साफ करना और टोनर का इस्तेमाल करने का रुटीन जारी रखें।
नॉर्मल स्किन के लिए
ऐसी स्किन सर्दियों में ड्राइ और गर्मियों में ऑयली हो जाती है। इसे हेल्दी बनाए रखने के लिए फेस वॉश से साफ करने के बाद मॉइश्चराइजर तो लगाएं ही पर रोज चेहरा टोनर से भी साफ करें। जिससे ऑय बैलेंस रहेगा।
कुछ जरूरी उपाय
- दिन में कम से कम आठ ग्लास पानी जरूर पीएं।
- मेकअप हमेशा क्लींजर से साफ करें।
- त्वचा की स्क्रबिंग और मॉइश्चराइजिंग पर ध्यान दें।
- विटामिन ए, बी1 और बी2 से भरपूर डाइट लें। यानी हरी सब्जियां, डेयरी उत्पाद, अंडा, मीट या सलाद जरूर लें।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें