गुरुवार, 24 अक्टूबर 2013

अब आप रहेंगे हमेशा जवान

यह एक ऐसा विषय है, जो हर किसी में सिरहन पैदा कर देता है। दरअसल, हर कोई चाहता है कि वह हमेशा जवान रहे। लेकिन, बुढ़ापे के साथ आने वाली झुर्रियों के साथ वह समझौता कर लेता है। ज्यादातर का मानना होता है कि यह तो दुनिया का दस्तूर है। जो पैदा होता है, उसे बुढ़ावा आता ही है। हालांकि, यह सच है, मगर अपने लिए कुछ किया जाए तो इसको दूर रखा जा सकता है। कुछ सामान्य से नुस्खे हैं, जिनको अजमाया जाय तो झुर्रियां आपसे दूरी बनाकर रखेंगी और आपकी त्वाजा आपको जवान बनाए रखेगी।

  • दूध की ठंडी मलाई (आधा चम्मच) में नींबू के रस की चार पांच बूंदें मिलाकर झुर्रियां पर सोते समय अच्छी तरह मलें। सुबह उठने के बाद गुनगुने पानी से चेहरा अच्छे से साफ करें। इसके बाद गुनगुने पानी से चेहरा अच्छी तरह धोएं और बाद में तौलिए से साफ कर लें। इसके बाद फिर कुछ मलाई दोनों हथेलियों पर लेकर तब तक मलें, जब तक कि मलाई घुलकर त्वचा में न समा जाए। बीस मिनट या आधा घंटे बाद पानी से चेहरा साफ कर लें। इस दौरान चेहरे पर साबुन का प्रयोग न करें। कुछ दिनों तक नियमित प्रयोग से झुर्रियां दूर हो जाएंगी और चेहरे के काले दाग भी मिट जाएंगे। 
  • यदि आप चाहते हैं कि चेहरे पर झुर्रियों हों ही न ऐसा करने के लिए अंकुरित चने व मूंग को सुबह व शाम खाएं। इनमें विद्यमान विटामिन 'इ"  झुर्रियां मिटाने और युवा बनाए रखने में विशेष सहायक होता है। 
  •  पके हुए पपीते का एक टुकडा काटकर चेहरे पर घिसें या गूदा मसलकर चेहरे पर लगाएं। कुछ देर बाद चेहरा पानी से धो लें। कुछ दिन लगातार ऐसा करने से चेहरे की झुर्रियां व धब्बे दूर हो जाएंगे। इससे मुहांसे भी खत्म हो जाते हैं। 
  • खीरे को गोलाई में काटकर आंखों के नीचे-ऊपर लगा दें। माथे पर कुछ लंबे टुंकडे लगाकर तनाव-रहित होकर कुछ देर लेट जाएं। इस क्रिया को प्रतिदिन एक बार करने से लगभग दो सप्ताह में चेहरे से झुर्रियां कम होने लगती हैं। 
  •  गाजर का आधा गिलास रस प्रतिदिन दो-तीन सप्ताह तक पीने से भी झुर्रियां कम होती हैं। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें