आंखों के मेकअप से पहले इससे जुड़ी खास बातों का ध्यान रखना जरूरी है क्योंकि आपकी आंखंे अनमोल है। इन्हें किसी भी तरह का नुकसान नहीं होना चाहिए। इस सीजन के लिए बेज, गोल्डन और लाइलैक शेड्स बेस्ट हैं। इनके साथ टरक्वॉयज और फूशिया कलर आंखों को खास आकर्षण देता है।
जानें आंखों के मेकअप से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातों के बारे में
कुछ और टिप्स
पिंक आई मेकअप
इसके लिए आंखों को ब्लैक आई पेंसिल से अच्छी तरह से हाईलाइट कर लें, फिर आईलिड पर शिमर वाला पिंक शेड लगाएं और पर्ल कलर को मिलाकर आईलिड के ऊपर वाले हिस्से में लगाएं। ऊपर और नीचे दोनों पलकों में गाढ़ा मस्कारा लगाएं, साथ में शिमर वाली लिपस्टिक लगाएं।
पिकॉक टच आई मेकअप
आंखों को पिकॉक टच का लुक देने के लिए आप सबसे पहले मोटा और डार्क काजल और ब्लैक या ब्लू आईलाइनर लगाएं। फिर उसके बाद पर्ल और ग्रीन कलर के आईशैडो को आपस में मिलाकर आईलिड पर लगाएं। शैडो को लगाने की शुरुआत कान की तरफ वाली आंखों के कोने से करें और फिर उसे ब्लैंड करते हुए उसे दूसरे कोने तक ले जाएं। आईशैडो को आंखों के चारों तरफ लगाएं यानी काजल के नीचे भी हल्का-सा लगाएं। अब इसके बाद ऊपर और नीचे की पलकों में ब्लैक और ग्रीन शेड का मस्कारा एक-एक करके लगाएं इस तरह के आई मेकअप के साथ ब्राउन कलर की लाइट शेड की लिपस्टिक ज्यादा अच्छी लगेगी।
स्मोकी आई लुक मेकअप
स्मोकी आईलुक देने के लिए आंखों में पहले ब्लैक कलर का काजल और आईलाइनर लगाकर आंखों को थोड़ा बड़ा आकार दें। फिर उसके बाद ब्लैक और ब्राउन आईशैडो को एक साथ मिलाकर आईलिड पर लगाएं। अब इसके बाद व्हाइट गोल्ड या कॉपर कलर से हाईलाइटिंग करें और ऊपर-नीचे की पलकों पर मस्कारा लगाएं। इसके साथ ऑरेंज शेड की लाइट लिपस्टिक यूज करें।

- न्यूट्रल शैडो को आइलिड की क्रीज पर यानी आइरिस के ऊपर लगाएं। अगर कलर ऐड करना चाहती हैं तो वनीला या लाइट कलर से एक स्ट्रोक दें और अच्छी तरह ब्लेंड करें।
- दोबारा लिड पर लाइट कलर से स्ट्रोक दें। फिर थोड़ा डार्क कलर क्रीज लाइन पर लगाएं। अपर और लोअर लैश लाइन पर भी डार्क कलर से कवर दें।
- ब्राउन आइलाइनर आंखों के भीतरी कोने से थोड़ी दूर से शुरू करते हुए बाहरी कोनों से थोड़ा बाहर तक लगाएं। ताकि आंखें बड़ी नजर आएं।
- डिफाइनिंग मस्कारा लगाना न भूलें। इसका डबल कोट लगाएं। मस्कारा लगाने से पहले लैश को कर्ल जरूर कर लें।
कुछ और टिप्स
- आई पेंसिल शार्पन करने से पहले फ्रीज कर लें ताकि वह टूटे नहीं।
- मोटे क्रेयॉन पेंसिल का इस्तेमाल करें, जो क्रीमी पाउडर टेक्सचर वाली हो। इससे वह आसानी से फैल जाएगा।
- आंखों के चारों ओर लाइनर लगा लेने से यानी पूरी आंख पर लाइनर का इस्तेमाल करने से वे छोटी नजर आती हैं न कि बड़ी, तो लगाते समय इस बात का ध्यान रखें।
पिंक आई मेकअप
इसके लिए आंखों को ब्लैक आई पेंसिल से अच्छी तरह से हाईलाइट कर लें, फिर आईलिड पर शिमर वाला पिंक शेड लगाएं और पर्ल कलर को मिलाकर आईलिड के ऊपर वाले हिस्से में लगाएं। ऊपर और नीचे दोनों पलकों में गाढ़ा मस्कारा लगाएं, साथ में शिमर वाली लिपस्टिक लगाएं।
पिकॉक टच आई मेकअप
आंखों को पिकॉक टच का लुक देने के लिए आप सबसे पहले मोटा और डार्क काजल और ब्लैक या ब्लू आईलाइनर लगाएं। फिर उसके बाद पर्ल और ग्रीन कलर के आईशैडो को आपस में मिलाकर आईलिड पर लगाएं। शैडो को लगाने की शुरुआत कान की तरफ वाली आंखों के कोने से करें और फिर उसे ब्लैंड करते हुए उसे दूसरे कोने तक ले जाएं। आईशैडो को आंखों के चारों तरफ लगाएं यानी काजल के नीचे भी हल्का-सा लगाएं। अब इसके बाद ऊपर और नीचे की पलकों में ब्लैक और ग्रीन शेड का मस्कारा एक-एक करके लगाएं इस तरह के आई मेकअप के साथ ब्राउन कलर की लाइट शेड की लिपस्टिक ज्यादा अच्छी लगेगी।
स्मोकी आई लुक मेकअप
स्मोकी आईलुक देने के लिए आंखों में पहले ब्लैक कलर का काजल और आईलाइनर लगाकर आंखों को थोड़ा बड़ा आकार दें। फिर उसके बाद ब्लैक और ब्राउन आईशैडो को एक साथ मिलाकर आईलिड पर लगाएं। अब इसके बाद व्हाइट गोल्ड या कॉपर कलर से हाईलाइटिंग करें और ऊपर-नीचे की पलकों पर मस्कारा लगाएं। इसके साथ ऑरेंज शेड की लाइट लिपस्टिक यूज करें।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें