सोमवार, 21 अक्टूबर 2013

अब स्मार्ट दांत रखेगा माउथ एक्टिविटी पर नजर

मुंह की सुंदरता पूरी तरह से दांतों पर टिकी होती है। यदि दांत खराब तो कुछ अच्छा नहीं लगता। इसके अलावा आपका खानपान भी पूरी तरह से दांतों पर ही निर्भर होता है। मगर उसकी देखरेख करने में हर कोई कोताही बरत लेता है। ऐसे में वैज्ञानिकों ने हाल ही में एक ऐसा स्मार्ट दांत बनाया है,जो आपकी खानपान की गतिविधियों पर नजर रखेगा। इसके साथ ही इस बात का भी खयाल रखेगा कि आप कितने समय तक खाते-पीते और चबाते हैं या आपने खाने में कितनी सॉफ्ट या हार्ड सामग्री का सेवन किया है। यह स्मार्ट दांत यह भी बताने में समर्थ होगा कि आप कितनी जोर-जोर से बातें करते हैं।
बैटरी संचालित संवेदी उपकरण
यह अनूठा उपकरण नेशनल ताइवान यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने तैयार किया है, इन वैज्ञानिकों ने बेतार दांत भी बनाया है जो बैटरी से संचालित होता है और संवेदी है। उन्हें उम्मीद है कि यह दांत मुंह के भीतर की एक्टिविटी की सूचना को आसानी से बता देगा, जिसे कम्प्यूटर पर एकत्रित किया जा सकेगा।
94 प्रश सही सूचना करता है एकत्रित 
वैज्ञानिकों का कहना है कि सामान्य दांत की तरह दिखने वाला स्मार्ट दांत 94 प्रतिशत तक सही सूचना एकत्र करता है। दंत विशेषज्ञों का कहना है कि वैज्ञानिकों द्वारा यह निर्मित दांत एक तरह से ऐसा जासूस है, जो मुंह के भीतर चलने वाली हर गतिविधि को अपनी मेमोरी में कैद करेगा। यह स्मार्ट दांत न सिर्फ मुंह के भीतर की गतिविधियों की निगरानी करेगा बल्कि आपके खाने-पीने के साथ ही स्मोकिंग की प्रवृत्ति का भी हिसाब-किताब भी रखेगा और बताएगा कि आपने कितना समय इन सब कामों में बिताया।  

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें