शुक्रवार, 25 अक्टूबर 2013

गुड खाएं और सेहत बनाएं

चाहे भोजन पचाने की प्रक्रिया हो या फिर कुछ मीठा खाने की चाहत, गुड़ के सेवन के फायदे जानने के बाद आप इसका सेवन जरूर करेंगे। जानिए, गुड़ के ऐसे फायदों के बारे में जो दर्द से लेकर पाचन और कफ जैसी कई समस्याओं से आराम दिलाने में आपकी मदद करेगा।
पाचन में फायदेमंद
गुड़ रक्त साफ करता है मेटाबॉलिज्म ठीक करता है। रोज एक गिलास पानी या दूध के साथ गुड़ का सेवन पेट को ठंडक देता है और पाचन ठीक रखता है।
एनीमिया का उपचार
गुड़ आयरन का प्रमुख स्रोत है इसलिए यह एनीमिया के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद है। खासतौर पर महिलाओं के लिए इसका सेवन बहुत जरूरी है।
त्वचा के लिए फायदेमंद
गुड़ रक्त से टॉक्सिन दूर करता है जिससे त्वचा दमकती है और मुहांसे की समस्या नहीं होती है।
जुकाम और कफ
गुड़ की तासीर गर्म है इसलिए इसका सेवन जुकाम और कफ से आराम दिलाता है। जुकाम के दौरान अगर आप कच्चा गुड़ नहीं खाना चाहते हैं तो चाय या लड्डू में भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
तुरंत ऊर्जा के लिए
बहुत अधिक थकान या कमजोरी महसूस करने पर गुड़ का सेवन तुरंत ऊर्जा देता है। चूंकि यह बहुत जल्दी पच जाता है इसलिए इससे ब्लड में शुगर का स्तर भी तुरंत नहीं बढ़ता है।
दमा का उपचार
गुड़ शरीर के ताप पर नियंत्रण करता है और इसमें एंटी एलर्जिक तत्व हैं इसलिए दमा के मरीजों के लिए इसका सेवन काफी फायदेमंद है।
जोड़ों के दर्द में आराम
रोज गुड़ के एक टुकड़े का अदरक के साथ सेवन, जोड़ों के दर्द से दूर रखता है। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें