करवाचौथ की शाम, हाथों में पूजा की थाली और चांद के इंतजार में सजी-धजीं सुहागिनें। चांद की पूजा के लिए महिलाएं पूरे उत्साह और उमंग के साथ तैयारी करती हैं।...और करें भी क्यों न, यह उनका अनूठा पर्व जो रहता है, जिसका वे बड़े उत्साह से साल भर इंतजार करती हैं। तो फिर यकीनन आपने भी सारी तैयारियां कर ही ली होंगी लेकिन इन सबके बीच कहीं कोई कमी न रह जाए। इसलिए इस मौके पर अपने हाथों का विशेष ध्यान रखें, क्योंकि पूरी पूजा में सबसे ज्यादा नजर आपके हाथों पर ही रहती है। इसलिए अपने हाथों को खूब सजाइए और दीजिए कुछ अलग और खास लुक।
मेंहदी से सजे-संवरे हाथ
ऐसा माना जाता है कि मेंहदी की रंगत पति-पत्नी के प्यार को बढ़ाती है, तभी तो करवाचौथ के आने से पहले ही मार्केट में मेंहदी की रंगत की रौनक नजर आने लगती है। इन दिनों ज्वैल मेंहदी, अरेबियन मेंहदी और स्टोन मेंहदी चलन में है, लेकिन अक्सर देखा जाता है कि मेंहदी का रंग हाथों पर खूबसूरती से नहीं चढ़ पाता या फिर एक से दो दिन में फीका पड़ जाता है, ऐसे में आप सिर्फ अपनी हथेलियों को ही इस पारंपरिक शगुन से सजाएं।
नेल आर्ट
हाथों की शोभा बढ़ाने में नाखूनों की साज-सज्जा पर ध्यान देना जरूरी है। ऐसे में नेल्स की खूबसूरती बढ़ाने के लिए आप नेल आर्ट करवा सकती हैं। गोल्डन व सिल्वर बीड्स, स्टोन, स्वरोस्की व बेशकीमती कढ़ाई से सजा पहनावा इस दिन की जान होता है। अपने पहनावे से मैच करते इन खूबसूरत नगीनों को आप अपने नेल्स पर भी सजा सकती हैं। इसके अलावा इस आर्ट में नाखूनों को सजाने के लिए उन पर फूल-पत्तियां, रंगीन पंख, मोती, फर आदि का प्रयोग भी किया जाता है।
नेल कल्चर
नेल पियर्सिंग
पर्मानेंट नेलआर्ट में 2-3 घंटे का समय लगता है। किसी खास फिंगर को स्पेशल लुक देने के लिए आप नेल पियर्सिंग भी करवा सकती हैं। इसमें नेल्स में छेद करके बाली या घुंघरू से सजाया जाता है, जिससे नाखून बेहद एट्रैक्टिव नजर आते हैं। करवाचौथ के दिन आप अपने नेल्स पर ऐसी कलाकृति जरूर करवाएं, जिसे देख वो अपने आप को आपका हाथ थामने से रोक नहीं पाएंगे।
चूड़ियां
कांच की ये चूड़ी जहां एक तरफ सुहाग का प्रतीक होती है तो वहीं दूसरी तरफ हाथों की खूबसूरती को उजागर भी करती है। इस दिन अपनी साड़ी या लहंगे से मैच करती डिजाइनर चूड़ियां जरूर पहनें।

- यदि आपके नाखून छोटे हैं या बढ़ते ही टूट जाते हैं, तो ऐसे में आप नेल कल्चर तकनीक का सहारा ले सकती हैं। इस तकनीक के तहत टूटे हुए नाखून को फिर से नेचरल शेप में लाया जा सकता है।
- नेल कल्चर किए गए नाखून दिखने में और काम करने में बिल्कुल नेचरल नाखून की ही तरह नजर आते हैं। इन नाखूनों को एक्रिलिक पाउडर और कुछ तरल पदार्थों से बनाया जाता है। इससे आपके नेल्स को मनचाहा आकार व लंबाई मिल जाती है।
- नेल कल्चर किए गए नाखूनों पर आप पर्मानेंट नेल आर्ट करवा सकती हैं। इसमें नाखूनों पर फूल-पत्तियां, डॉल्फिन, तितली आदि डिजाइन बनाएं जाते हैं और ऊपर से स्टड्स लगाकर इसे और भी आकर्षक बनाया जाता है।
नेल पियर्सिंग
पर्मानेंट नेलआर्ट में 2-3 घंटे का समय लगता है। किसी खास फिंगर को स्पेशल लुक देने के लिए आप नेल पियर्सिंग भी करवा सकती हैं। इसमें नेल्स में छेद करके बाली या घुंघरू से सजाया जाता है, जिससे नाखून बेहद एट्रैक्टिव नजर आते हैं। करवाचौथ के दिन आप अपने नेल्स पर ऐसी कलाकृति जरूर करवाएं, जिसे देख वो अपने आप को आपका हाथ थामने से रोक नहीं पाएंगे।
चूड़ियां
कांच की ये चूड़ी जहां एक तरफ सुहाग का प्रतीक होती है तो वहीं दूसरी तरफ हाथों की खूबसूरती को उजागर भी करती है। इस दिन अपनी साड़ी या लहंगे से मैच करती डिजाइनर चूड़ियां जरूर पहनें।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें