शुक्रवार, 25 अक्टूबर 2013

महंगा नहीं, नेचुरल है यह

जमाना कोई भी हो, सभी में हर कोई खूबसूरत दिखना चाहता है। आखिर चाहे भी क्यों न, यह है ही इतना अहम। लेकिन, महंगाई के दौर में खूबसूरती बरकरार रखने वाले प्रोडेक्ट लेना आसान नहीं है। दरअसल, आसमान छूती कीमतें कई लोगों की पहुंच से इनको दूर बना देती है। ऐसे में आप कुछ घरेलू नुस्खे आजमा कर अपनी खूबसूरती में चार चांद चला सकते हैं, वह भी एक दम नेचुरल तरीके से। चलिए जानते हैं खूबसूरती बढ़ाने के कुछ ऐसे नुस्खों के बारे में जो हर तरह की त्वचा की समस्याओं को दूर करने में हमेशा मददगार होते हैं।
अंडे की जर्दी
चेहरे से झुर्रियां हटाना हो या बालों की कंडिशनिंग, अंडे की जर्दी का इस्तेमाल हमारी खूबसूरती से जुड़ी कई समस्याओं का हल रहा है।
टी बैग
सुनने में अजीब लग सकता है, लेकिन आंखों के नीचे कालापन दूर करने और चेहरे की स्क्रबिंग के लिए टी बैग का इस्तेमाल दुनिया भर में होता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट त्वचा को निखारने में बहुत मदद करते हैं।

शहद
रूखी त्वचा के लिए शहद किसी संजीवनी से कम नहीं है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को मॉश्च्युराइज तो करते ही हैं। साथ ही दाग-धब्बे भी दूर करते हैं।  

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें