रविवार, 20 अक्टूबर 2013

साथी के साथ जाएं स्लीमिंग क्लास

हर किसी काम में यह बात पक्के तौर पर कही जाती है कि एक से भले दो। जहां दो लोगों का साथ होता है, वहां हर काम बड़ी आसानी से हो जाता है। यकीनन यह बात शायद हर फील्ड में लागू होती है। यही वजह है कि एक नए शोध में स्लीमिंग क्लास जाने में भी किसी के साथ होने को ज्यादा फायदेमंद बताया गया है।
नए अध्ययन से यह पता चला है कि स्लिमिंग क्लास में दूसरे लोगों को वजन कम करने की कोशिश करते हुए देखना भी आपके लिए फायदेमंद रहता है। सर्वे से यह भी पता चला है कि सिर्फ खानापान पर ध्यान देने और वसायुक्त चीजों से दूर रहने से आपको ज्यादा फायदा नहीं होता। बल्कि किसी का साथ इस मामले में ज्यादा मायने रखता है।
अक्सर ऐसा माना जाता है कि और डॉक्टर भी यही सलाह देते हैं कि स्लिम रहने के लिए वसायुक्त आहार में कमी और व्यायाम लाभकारी होता है। नए अध्ययन से पता चला है कि वजन घटाने के लिए प्रयासरत लोगों को अपने जैसे लोगों के संपर्क में रहने से फायदा मिलता है।
स्लिमिंग क्लास में अन्य लोगों के साथ आपकी उपस्थिति भी आपको और अधिक प्रेरित करती है। वहीं जो लोग केवल आहार के माध्यम से ऐसा करते हैं वह धीरे-धीरे वजन कम करने में दिलचस्पी खोने लगते हैं। खासकर तब जब उनका वजन जल्दी से न घट रहा हो।  

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें