रविवार, 20 अक्टूबर 2013

बहुत खास होती है मुस्कुराहट

'किसी की मुस्कुराहटों पर हों निसार, किसी का दर्द मिल सके तो ले उधार"। गानों के इन बोलों को तो अमूमन सभी लोगों ने सुना होगा, जिसके निहितार्थ भी इसमें बखूबी छिपे हुए दिखाई देते हैं। वैसे ही खुद खुश होना और दूसरों को खुशियां देना जीवन में सबसे बड़ी उपलब्धि हो सकती है। मगर क्या आपको पता है यह मुस्कुराहट रोगों से भी दूर रखने में मदद करती है।
जी हां, ब्लड प्रेशर गंभीर समस्याओं में से एक है। इसके उपचार के लिए लोग डॉक्टरी सलाह व दवाओं की मदद लेते हैं, लेकिन हाल ही में हुए एक अध्ययन से पता चला है कि आपकी एक मुस्कुराहट ही ब्लड प्रेशर को कम कर देती है।
अध्ययन के मुताबिक इंसान के शरीर में मौजूद हैप्पीनेस का एक जीन डोपामाइन द्वारा कंट्रोल होता है। डोपामाइन वह हार्मोन है, जो लोगों को खुश रखता है। प्रसन्ना रखने वाला यह हार्मोन ब्रेन के लिए विशेष टॉनिक माना जाता है। यह आपके जीवन में आलस्य से लेकर सृजनात्मकता और आवेगशील होने से लेकर नशीले पदार्थों का आदी बनने सहित हर बात से संबंधित होता है। बस जरूरी है इसके सही दिशा में उपयोगभर की। वैज्ञानिकों का मानना है कि मुस्कुराहट भरे चेहरों वाले व्यक्तित्व में इस विशेष हार्मोन की वजह से चेहरे पर अद्भुत चमक दिखाई देती है और ऐसे व्यक्ति ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियों की चपेट में आने से बचे रहते हैं।
यह जीन एक एजेंट का निर्माण करता है, जो ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद करता है। वैज्ञानिकों को उम्मीद है कि इस अध्ययन से नई थैरेपी विकसित की जा सकेगी। इससे ब्लड प्रेशर को काबू करने में आसानी होती है। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें