बुधवार, 2 अक्टूबर 2019

खांसी-जुकाम से कैसे पाएं छुटकारा

थोड़ी सी भी लापरवाही बरतने पर हमें खांसी-जुकाम जकड़ लेता है। मौसम बदलने पर भी यह हमें परेशान करता है। एेसे में दवाओं का सेवन करने के बजाय हम घरेलू नुस्खे आजमाकर इससे बच सकते हैं। इसके लिए आपको ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है। बस दूध में अदरक को डालकर अच्छे से उबालें। इसमें थोड़ी सी गुड़ भी मिला लें। अच्छे से उबलने के बाद इसको छान लें और पी जाएं। इससे खांसी के साथ-साथ जुकाम में भी फायदा होगा। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें