आपको जानकर आश्चर्य होगा कि सेब खाने में ही नहीं बल्कि बाह्य उपयोग में भी कारगर साबित होता है। यह जितना स्वास्थ्यवर्धक होता है, उतना ही यह बाह्य उपयोगी भी होता है। आंखों की समस्या के लिए तो यह वरदान से कम नहीं है। आंखों में धुंधलापन, भारीपन, लाली छाना या दर्द होने पर आप सेब का उपयोग कर राहत पा सकते हैं। उक्त कोई भी समस्या होने पर आप सेब को कंडों (उपले) की गरम राख में भून लें। ठंड़ा होने पर इसको मसलकर बारीक कर लें। इसके बाद इसको आंखें बंदकर उसके ऊपर किसी से पुल्टिस की तरह बंधवा लें। करीब एक घंटे बाद इसको खोलकर आंखों को सामान्य पानी से धो लें। कुछ दिनों तक इस तरह प्रयोग करने पर आखों को जबर्दस्त लाभ होगा।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें