शुक्रवार, 4 अक्टूबर 2019

खांसी से मिलेगा छुटकारा

गरम रेत में अमरूद को भूनकर खाने से खांसी में आराम  मिलता है। अमरूद के पत्तों को एक कप पानी में उबाल लें। पानी गुनगुना होने पर छान लें और उसमें दूध व शक्कर मिलाकर पी लें।  इससे भी खांसी में आराम मिलता है। अमरूद के दानों को सुखा लें। सूख जाने के बाद पीस लें और शहद के साथ सेवन करें। सुबह-शाम इसका सेवन करने से खांसी में आराम मिलता है। अमरूद के रस में शहद मिलाकर पीने से सूखी खांसी में राहत मिलती है। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें