शुक्रवार, 4 अक्टूबर 2019

मोच से मिलेगी राहत

मोच आ गई हो तो इसका गूलर के जरिये उपचार किया जा सकता है। 15 से 20 ग्राम गेहूं को शाम को भिगो दीजिएगा। सुबह गेहूं और उसकी दोगुनी मात्रा में गूलर की छाल बारीक पीस लें। इसके बाद उसको गेहूं की समान मात्रा में देशी घी में गरम कर लें। बाद में गुनगुना हो जाने पर मोच वाली जगह पर लगा लें और कपड़े से बांध दें। करीब दो से तीन घंटे बाद कपड़ा हटा दें। कुछ समय खुल रहने दें। एेसा सुबह-दोपहर और शाम को करें। इससे मोच में आराम मिलेगी। यह विधि हट्टी जोड़ने में भी कारगर है, मगर हमारा सुझाव है कि हट्टी टूटने की स्थिति में डाक्टर को दिखाएं। एेसा न हो कि घरेलू इलाज के चक्कर में गलत जगह हट्टी जुड़ जाए और समस्या का समाधान होने के बजाय मुसीबत बढ़ जाए। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें