शुक्रवार, 4 अक्टूबर 2019

मासिक धर्म की रुकावट हो जाएगी दूर

मासिक धर्म यदि समय पर नहीं आता है तो सुबह-सुबह आधा कप मूली का रस पीने से लाभ हो सकता है। पांच चम्मच मूली के बीज कूटकर दो गिलास पानी में उबाल लें। जब पानी एक गिलास रह जाए तो छान कर पीने से मासिक धर्म समय पर आना शुरू हो जाता है। करीब 100 ग्राम गुड़ और इसका आधा साबुत धनिया एक गिलास पानी में उबाल लें। पानी आधा रह जाने पर छान लें और इसके सेवन करें। इससे भी मासिक धर्म में लाभ होता है। एक उपाय और है। मूली के बीच का एक चम्मच चुर्ण सुबह-शाम गरम पानी से लेने से रुका हुआ मासिक धर्म शुरू हो जाता है। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें