बुधवार, 2 अक्टूबर 2019

सूपः मूंग की दाल का

सूप हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। अब यह आप पर निर्भर करता है कि आपको किस का सूप पीना है। मतलब आपको किसका सूप पसंद है। आज हम बात करते हैं मूंग के दाल के सूप के बारे में। इसे बनाना जितना आसान है, उतना ही यह लाभदायक होता है। इसको बनाने के लिए आपको करीब ढाई सौ ग्राम मूंग दाल (धुली हुई)। थोड़ी काली मिर्च, थोड़ा जीरा, थोड़ी हींग, थोड़ा सा देशी घी और थोड़ा सा नमक चाहिए होगा। सबसे पहले मूंग दाल को किसी बर्तन में उबाल लीजिएगा। दाल पकने के बाद इसको छान लीजिएगा। इसके बाद देशी घी के जरिये हींग और जीरा का तड़का दे दीजिएगा। बाद में ऊपर से काली मिर्च पीस कर डाल दीजिएगा। बस तैयार हो गया आपका मूंग दाल सूप। गरमा-गरम सूप का आनंद लीजिएगा। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें