मीठा खाने का किसे मन नहीं करता है। लेकिन, आज-कल बाजार में जिस तरह मिलावटी सामान मिलता है, उससे सभी के मन में हमेॆशा शंका बनी रहती है कि क्या खाया जाए और क्या नहीं। मिलावटी मिठाइयों की आए दिन खबरें आती रहती हैं, एेसे में नारियल की बर्फी एक बेहतर विकल्प हो सकता है। उस पर वह घर में ही तैयार की जाए तो क्या कहना। आइएगा हम बताते हैं कि घर पर नारियल की बर्फी कैसे तैयार की जाए। यह बहुत ही आसान है। इसके लिए सबसे पहले आपको करीब दो सौ ग्राम नारिलय (सूखा), ढाई-ढाई सौ ग्राम चीनी और माया (खोया), पचास-पचास ग्राम देशी घी और सूखे मेवा (ड्राय फ्रूट्स) और स्वाद के लिए इलायची चाहिए होगी। अब बात करते हैं कि बर्फी बनानी कैसे है।
सबसे पहले मावा को देशी घी में भूनें। यह तब तक भूनें, जब तक कि भूरा रंग न आ जाए। इसके बाद इसमें चीनी और बारीक किया गया नारियल मिला लें और इसको भी भूनें। इसके बाद ड्राय फ्रूट्स भी इसमें मिला दें। इसके बाद जब सभी सामान आपस में सम्मलित हो जाए और चासनी टाइट होने लगे तो इसे किसी बर्तन में निकाल लें। बर्तन में पहले थोड़ा सा देशी घी लगा लगें, जिससे यह बर्तन में चिपकेगा नहीं। इसके बाद इस पर इलायची को बारीक करके डालें। और तैयार हो गई नारियल की बर्फी।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें