फोड़ा-फुंसी सुनने में तो बहुत छोटी समस्या लगते हैं, मगर इनका दर्द जीना मुशि्कल कर देता है। इस समस्या से निजात पाने के लिए आप प्याज को आग पर भून लें। इसके बाद इसको फोड़े पर बांध दें, इससे दर्द तो दूर होगी ही, सूजन भी कम हो जाएगी। यदि फोड़ा पकने की स्थिति में होगा तो पककर फूट जाएगा। एक उपाय और कर सकते हैं। प्याज को मसलकर उसमें हल्दी, गेहूं का आटा और देशी घी मिलाकर उसको पानी से सान लें। इसके बाद उसको फो़ड़े पर लगा लें। एेसा करने पर फोड़ा पक जाएगा। मवाद निकल जाने पर उसमें नारियल का तेल लगाने से फायदा होता है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें