शुक्रवार, 24 जनवरी 2014

दिल रहेगा हेल्दी

दिल हमारे शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, इसलिए दिल के स्वास्थ्य पर ध्यान देना जरूरी हो जाता है। आइए जानें, दिल को स्वस्थ रखने के कुछ उपायों के बारे में।
* सेहत के अनुरूप लें आहार :
मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज के कम्युनिटी मेडिसीन के प्रोफेसर डॉ. डीके तनेजा के अनुसार स्वस्थ दिल के लिए कम वसा वाले आहार जैसे ब्रेड स्टिक या राइस क्रैकर्स अच्छे होते हैं। स्वस्थ दिल के लिए फास्ट फूड को पूरी तरह से अपने आहार से दूर रखना चाहिए।
* दिल का साथी सब्जियां :
हरी सब्जियां हृदय के लिए लाभकारी होती हैं और इसलिए प्रतिदिन अपने आहार में हरी सब्जियों और रेशेदार खाद्य पदार्थों को शामिल करना चाहिए।
* सुरक्षित दिल के लिए दूध के उत्पाद :
कम्युनिटी हेल्थ और एपिडेमियालॉजी की पत्रिका में छपे शोध के अनुसार दूध से हृदय से संबंधी समस्याओं और स्ट्रोक का खतरा कम होता है और यह सुरक्षित भी होता है इसलिए दूध और पनीर के पदार्थ लेने चाहिए।
* स्वस्थ दिल के लिए मछली का सेवन :
चिकित्सिकों का मानना है कि मछली का तेल हृदय में किसी भी प्रकार की सूजन से बचाव करता है। लेकिन साथ ही चिकित्सक यह भी मानते हैं कि शैलफिश में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बहुत अधिक होती है और इसका उपयोग जितना हो सके कम करना चाहिए।
* फ्रेंडली फैट :
सैचुरेटेड फैट जैसे कि जैतून, तिल और सोयाबीन के तेल वसा के अच्छे प्रकार हैं। मुख्यत: जैतून का तेल मोनोसैचुरेटेड फैट का अच्छा स्रोत होता है। ऐसे फैट के प्रयोग से ना केवल आपकी कैलोरीज् कम होती हैं बल्कि आप अच्छे फैट का उपयोग भी करते हैं। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें