सोमवार, 20 जनवरी 2014

नट्स का सेवन रखता है एलर्जी से दूर!

अक्सर देखा गया है कि बच्चे नट्स  खाने में बड़ी आनाकानी करते हैं। कभी-कभार तो ऐसा भी होता है कुछ बच्चों को नट्स से एलर्जी रहती है। इस बात को विस्तृत रूप से जानने के लिए हाल ही में किया गया शोध मददगार हो सकता है। इसमें कहा गया है कि उन बच्चों को नट्स (मेवा-बादाम आदि) खाने में कोई एलर्जी नहीं होती है जिनकी मांएं गर्भावस्था के दौरान इनका सेवन करती हैं।
जर्नल ऑफ अमेरिकन मेडिकल एसोसिएशन (जेएएमए) पीडिएट्रिक्स में यह अध्ययन प्रकाशित हुआ है। करीब 8000 बच्चे और उनकी मां का विश्लेषण करने के बाद अमेरिकी शोधकर्ता इस नतीजे तक पहुंचे हैं। इनके मुताबिक गर्भावस्था के दौरान कुछ खान-पान की चीजों के इस्तेमाल से बच्चे भी उन चीजों के प्रति सहज रूप से आदी हो जाते हैं। हालांकि यह नतीजा उन अध्ययनों से मेल नहीं खाता है, जिसमें बताया गया है कि बादाम के सेवन का कोई प्रभाव नहीं पड़ता है।
* नतीजे पर आम सहमति नहीं :
इस अध्ययन के लेखक डॉक्टर लिंडसे फ्रेजयिर बोस्टन स्थित डाना फेबर चिल्ड्रन कैंसर से जुड़े हैं। उनके मुताबिक अगर गर्भावस्था के दौरान कोई मां बादाम आदि का सेवन करती हैं तो उनके बच्चों में उनसे एलर्जी की आशंका एक तिहाई कम हो जाती है।
सूखे मेवे में अखरोट, बादाम, पिश्ता, काजू, पीकान, पहाड़ी बादाम और मूंगफली आते हैं। शोधकर्ताओं ने इसके आधार पर यह भी उम्मीद जताई है कि मेवे और बादाम के सेवन से एलर्जी को दूर किया जा सकता है। हालांकि एलर्जी को दूर भगाने में अन्य दूसरे कारक भी अहम होंगे।
गायज् एंड सेंट थॉमस एनएचएस फाउंडेशन ट्रस्ट के चिल्ड्रन एलर्जिस्ट कंसल्टेंट डॉक्टर एडम फॉक्स ने कहा कि अभी तक इस अध्ययन को लेकर एकसमान राय नहीं मिल रही है, इसलिए मौजूदा समय में अंतरराष्ट्रीय प्रावधानों के मुताबिक गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को न तो नट्स (बादाम आदि) खाने से परहेज करना चाहिए और न ही इसका खूब इस्तेमाल करना चाहिए।
---------------------------------------

Consuming nuts keeps you away from allergies!

It has often been observed that children are very reluctant to eat nuts. Sometimes it happens that some children are allergic to nuts. Recent research can be helpful to know this in detail. It states that those children whose mothers consume them during pregnancy do not have any allergies in eating nuts (dry fruits etc.).

The study has been published in the Journal of American Medical Association (JAMA) Pediatrics. American researchers have reached this conclusion after analyzing about 8000 children and their mothers. According to them, children also become naturally addicted to those things by using certain food items during pregnancy. This result, however, does not match those studies which reported that almond intake has no effect.

 No consensus on the outcome:

The author of this study, Doctor Lindsey Frazier, is associated with Boston-based Dana Faber Children's Cancer. According to him, if a mother consumes almonds etc. during pregnancy, the chances of allergies in their children are reduced by one third.
Dry fruits include walnuts, almonds, pishtas, cashews, pecans, mountain almonds and peanuts. Researchers have also hoped on the basis that allergies can be overcome by the consumption of nuts and almonds. However, other factors will also be important in warding off allergies.
Dr. Adam Fox, the Children's Allergist Consultant of the Guys and St. Thomas NHS Foundation Trust, said that as of now there is no consensus about the study, so currently women are neither nuts (almonds) during pregnancy according to international provisions. Food should not be avoided nor should it be used extensively.


Dharmendra Singh    movetonature.blogspot.com

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें