सोमवार, 20 जनवरी 2014

विटामिन 'ई" के सेवन से नहीं बढ़ता अल्जाइमर

अल्जाइमर के मरीजों के लिए विटामिन 'ई" फायदेमंद है। विटामिन 'ई" की नियमित खुराक अल्जाइमर के रोगियों में कार्य करने की गति को बढ़ा सकती है। अध्ययनकर्ताओं ने अल्जाइमर के मरीजों में अल्फा टोकोफेरोल और एंटीऑक्सीडेंट की मौजूदगी नैदानिक (क्लीनिकल) प्रगति को धीमा करने में प्रभावी बताया है। अल्फा टोकोफेरोल, वसा में घुलनशील एक विटामिन है। मिनीपोलिस वीए हेल्थ केयर सिस्टम के मौरिस डब्ल्यू डिस्केन ने कहा कि हमने एसिटाइलकोलिन की क्रिया को रोकने वाले एंजाइम के अवरोधक का सेवन करने वाले अल्जाइमर मरीजों में विटामिन 'ई" एवं मेमैनटाइन की प्रभावशीलता एवं सुरक्षा स्तर को परखा। इस जांच में 14 चिकित्सा केंद्रों से 613 मरीज शामिल हुए । प्रतिभागियों ने प्रतिदिन 2,000 आईयू विटामिन 'ई" या प्रतिदिन 20 ग्राम मेमैनटाइन या विटामिन 'ई" और मेमैनटाइन को संयुक्त रूप से या एक ऐसे मिश्रण का सेवन किया, जिसमें किसी तरह की दवा नहीं होती। चिकित्सा विज्ञान की शोध पत्रिका 'जर्नल ऑफ द अमेरिका मेडिकल एसोसिएशन" में प्रकाशित इस अध्ययन में दावा किया गया है कि बिना दवा वाले मिश्रण की अपेक्षा विटामिन 'ई" का सेवन करने वाले मरीजों में कायात्मक पतन अपेक्षाकृत धीमा था। अन्य औषधियों ने इस प्रयोग में किसी तरह की चिकित्सकीय प्रगति नहीं दिखाई। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें