शुक्रवार, 24 जनवरी 2014

ठंड में बरतें सावधानी...

अगर आप हाई ब्लड प्रेशर के मरीज हैं या आपके घर में कोई ऐसा मरीज है तो सर्दियों में आपको अधिक एहतियात बरतने की जरूरत है। कई शोधों में यह माना जा चुका है कि ब्लड प्रेशर सर्दियों में अधिक होता है जबकि गर्मियों में कम। ऐसे में इस मौसम की कड़कती ठंड में हाई बीपी के मरीजों को दिल के दौरे या स्ट्रोक की समस्या सबसे अधिक होने की आशंका होती है।
* क्यों बढ़ता है बीपी :
स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि ठंडे तापमान की वजह से शरीर के ब्लड वेसल्स पतले होने लगते हैं जिसमें रक्त संचार के लिए अधिक प्रेशर लगता है और व्यक्ति का ब्लड प्रेशर हाई रहता है।
डॉक्टरों का मानना है कि ठंड में हाई बीपी 60 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए सबसे अधिक खतरनाक होता है और उम्र बढ़ने के साथ-साथ यह खतरा और भी बढ़ता है।
* कैसे करें बचाव :
ठंड में हाई बीपी की समस्या आपको कम परेशान करे इसके लिए इस मौसम में कुछ सावधानियां बरतनी जरूरी हैं। मसलन,
*नियमित तौर पर अपने बीपी की जांच करें।
*बीपी की दवाओं में इस मौसम में कोताही न बरतें।
*ठंड से बचाव के लिए शरीर को पूरी तरह ढंक कर रखें, जिससे शरीर को बाहर का तापमान कम प्रभावित करें।
*बहुत अधिक नमक व ऑयली डाइट से बचें।
*शराब और धूम्रपान से बचें। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें