चुकंदर न सिर्फ सलाद की खूबसूरती बढ़ाने के लिए जरूरी है बल्कि खून बढ़ाने से लेकर कामेच्छा बढ़ाने तक, यह सेहत से जुड़े कई मामलों में आपके लिए बेहद मददगार हो सकता है।
जानिए, सेहत से जुड़े चुकंदर के ऐसे फायदों के बारे में जिन्हें जानने के बाद आप इसे अपनी डाइट का हिस्सा यकीनन बनाएंगे।
* पीरियड्स में आराम :
इसमें आयरन और फोलिक एसिड की अधिकता होती है, जिससे महिलाओं को पीरियड्स संबंधी समस्याएं नहीं होती हैं। पीरियड्स के दर्द से लेकर अनियमितता तक कई समस्याओं का समाधान इस डाइट में मिल सकता है।
* एनीमिया :
आयरन की प्रचुर मात्रा होने के कारण चुकंदर एनीमिया के मराजों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। खासतौर पर गर्भावस्था के समय इसका सेवन जच्चा-बच्चा की सेहत के लिए बहुत जरूरी है।
* ब्लड प्रेशर :
कई शोधों में प्रमाणित हो चुका है कि इसका नियमित सेवन हाइपरटेंशन और दिल के मरीजों के लिए फायदेमंद हो सकता है। यह ब्लड सर्क्युलेशन ठीक रखता है और फैट्स घटाने में मदद करता है।
* जवां त्वचा के लिए :
यह शरीर से हानिकारक केमिकल्स को हटाता है और खून साफ करता है। इस वजह से त्वचा पर मुहांसे डार्क स्पॉट और रैशेज जैसी समस्या नहीं होती हैं। लंबे समय तक जवां त्वचा के लिए रोज इसका सेवन करें।
* पेट के लिए फायदेमंद :
यह लिवर और पेट के लिए बहुत फायदेमंद है। यह सुपाच्य तो है ही, साथ ही यह लिवर को साफ करने का भी काम करता है। कांस्टिपेशन से आराम के लिए इससे बेहतर डाइट कुछ और नहीं है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें