आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में व्यक्ति को खुद के लिए ही समय निकालने की फुर्सत नहीं। ऐसे में सबसे अधिक स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ता है और उस पर भी यदि आप ऑफिस में भी लगातार एक जैसे बैठे-बैठे काम करते हैं तो यह आपकी जीवनचर्या के लिए और भी नुकसानदायक साबित हो सकता है, क्योंकि लगातार बैठे रहना कई मायनों में आपके स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर डाल सकता है। विशेषकर महिलाओं में इसके गंभीर परिणाम देखने को मिलते हैं। आइए जानते हैं क्या कहता है नया शोध-
अगर आप भी दिनभर बैठकर काम करती रहती हैं बीच में कोई ब्रेक नहीं लेती हैं तो यह आदत आपके लिए खतरनाक हो सकती है। हाल ही में हुए एक शोध में माना गया है कि जो महिलाएं लंबे समय तक बैठकर काम करती हैं उन्हें कैंसर से लेकर हार्ट अटैक तक का खतरा अधिक होता है। न्यूयॉर्क की कॉर्नेल यूनिवर्सिटी के शोध की मानें तो दिन में 11 घंटे तक लगातार बैठक काम करने वाली महिलाओं में कम उम्र में मृत्यु की आशंका 12 प्रतिशत अधिक होती है।
*लगातार बैठने से बचें :
शोधकर्ताओं का मानना है कि अधिक देर तक बैठने वाली महिलाओं को बुढ़ापे में दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा 27 प्रतिशत तक अधिक हो सकता है। इतना ही नहीं, दिनभर बैठने वाली हर पांच में से एक महिला में कैंसर की रिस्क होती है। शोधकर्ताओं ने यह भी माना है कि महिलाएं इसकी भरपाई जिम जाकर या कसरत करके नहीं पूरी कर सकती हैं इसलिए जरूरी है कि लगातार बैठने से बचा जाए।
*93 हजार महिलाओं पर किया अध्ययन :
शोधकर्ता रिबेका सीगन के अनुसार अगर आप शारीरिक गतिविधियां अधिक करते हैं और सेहतमंद जीवनशैली को तवज्जो देते हैं तो ही आप लंबी और सेहतमंद उम्र पा सकते हैं। घंटों लगातार बैठना महिलाओं के लिए खुद अपनी मौत को निमंत्रण देने जैसा है। 'अमेरिकन जर्नल ऑफ प्रिवेंटिव मेडिसिन" में प्रकाशित इस शोध में मेनोपॉज से गुजर चुकी 93 हजार महिलाओं की सेहत का अध्ययन कर शोधकर्ताओं ने यह निष्कर्ष निकाला है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें