सोमवार, 27 जनवरी 2014

कैलोरी का सेवन कम कर पाएं डायबिटीज से मुक्ति

डायबिटीज की समस्या से निपटने के लिए अपने खान-पान और जीवनशैली को बेहतर बनाना बेहद जरूरी होता है। आपका खान-पान और दिनचर्या आपके स्वास्थ्य पर काफी असर डालती है। हाल ही में हुए एक नए अध्ययन में शोधकर्ताओं ने बताया कि रोज ली जाने वाली कैलोरी की मात्रा में कमी कर डायबिटीज की समस्या से निपटा जा सकता है।
न्यूकैसल यूनिवर्सिटी में हुए इस अध्ययन के अनुसार मध्यम उम्र के लोगों में आमतौर पर होने वाली टाइप-2 डायबिटीज से ब्रिटेन में 30 लाख से ज्यादा लोग पीड़ित हैं। जब अग्नाशय आवश्यक मात्रा में इंसुलिन नहीं बना पाता और पहले से शरीर में मौजूद इंसुलिन भी ठीक से अपना काम नहीं कर पाता, तब यह समस्या पैदा होती है।
प्रमुख शोधकर्ता रॉय टेलर के अनुसार अग्नाशय और लिवर के आसपास जमा हुआ फैट इन अंगों के काम करने की प्रक्रिया को बाधित करता है। जिसके कारण शरीर में पर्याप्त इंसुलिन का निर्माण नहीं हो पाता है। खान-पान ठीक करने से यह फैट कम होता है और इंसुलिन बनाने वाले अंग दोबारा से इसका निर्माण शुरू कर देते हैं। इस अध्ययन के लिए शोधकर्ताओं ने दो महीनों तक कई सारे लोगों पर परीक्षण किया।  

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें