ऑफिस में आपके साथी और काम के बोझ के कारण तनाव हो सकता है। इसका असर आपके काम पर पड़ता है। इसे कम करने के लिए आप इन 5 तरीकों को अपनाकर तनाव कम कर सकते हैं।संगीत सुनें
यूनिवर्सिटी ऑफ विंडसर, कनाडा के अध्ययन के अनुसार काम के दौरान संगीत सुनने से सकारात्मसक ऊर्जा मिलती है और जिससे दिमाग ज्यादा एकाग्र होता है। जिसका असर आदमी के काम पर पड़ता है और वह काम को अच्छे तरीके से करता है। इसलिए काम के दौरान संगीत सुनने की आदत डालें।
पीठ का दर्द
ऑफिस में काम के दौरान सबसे ज्यादा परेशानी बैक पेन से होती है। पीठ में दर्द का सबसे बड़ा कारण है कुर्सी, अगर कुर्सी पर बेढंगे तरीके से बैठा जाए तो बैक पेन होता है। इससे बचने के लिए गर्दन के व्यायाम कीजिए।
थोड़ी देर टहलें
ज्यादा देर तक कुर्सी पर बैठने की बजाए थोड़ी देर टहल लीजिए। इस दौरान आप अपने साथियों से बात कर सकते हैं। ऐसा करने शरीर में खून का संचार तेजी से होगा और नींद भी नहीं आएगी।
बॉस से डिस्कस करें
अपने काम के बारे में अपने बॉस से डिस्कस कीजिए। आपने जो काम किया है उसकी जानकारी बॉस को दीजिए, अपने आइडिया और प्लांनिंग्स के बारे में बात कीजिए। इससे आपको सुकून मिलेगा साथ ही संतुष्टि भी।
पेट का ध्यान रखें
खान-पान का असर काम पर पड़ता है। इसलिए ऑफिस में लंच के दौरान हमेशा सेहतमंद आहार ही खाइए। अधपका खाना, ज्यादा स्पाइसी और ऑयली खाने से बचिए। सलाद और हरी सब्जियों का ज्यादा प्रयोग कीजिए।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें