चार राज्यों के विधानसभा चुनावों में भाजपा और नवोदित आम आदमी पार्टी के जीत पर भारतीय मूल के अमेरिकी समर्थकों ने कई जगहों पर रैली निकालकर अपनी खुशी का इजहार किया।
भाजपा के समर्थकों ने 2014 के आम चुनावों में भाजपा की ओर से घोषित प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी को अपना समय और संसाधन मुहैया कराने का वादा किया।
समर्थकों ने अमेरिका भर में जीत का जश्न मनाया। ह्यूस्टन, लॉन्ग आईलैंड, शिकागो, जर्सी सिटी और टैंपा में रैली निकाली गई। छत्तीसगढ़ में चुनावी प्रचार में शामिल होने वाले ओवरसीज फ्रेंड ऑफ बीजेपी के अध्यक्ष चंद्रकांत पटेल ने कहा कि भाजपा के मुख्यमंत्रियों के सुशासन और भाजपा की जीत में नरेंद्र मोदी के करिश्मे ने काम किया।
उन्होंने कहा कि आज हम वादा करते हैं कि भाजपा को अगले आम चुनावों में सत्ता में लाएंगे और मोदी को देश का अगला प्रधानमंत्री बनाएंगे। विजय पालोद ने कहा कि विधानसभा चुनाव के नतीजों को देखते हुए अब ऐसा करना संभव दिख रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा के समर्थक मोदी के लिए समर्थन हासिल करने के वास्ते ओवरसीज फ्रेंड्स ऑफ नरेंद्र मोदी (ओएफनमो) नाम का एक संगठन भी बनाएंगे।
स्वागत आप की जीत का
विधानसभा चुनाव में पहली बार खड़ी हुई अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी की जीत का पार्टी समथर््ाक और अमेरिकी विशेषज्ञों ने स्वागत किया। अमेरिकी इंटरप्राइज इंस्टीट्यूट के सदानंद धुमे ने कहा कि आम आदमी पार्टी की जीत ने शहरी भारत में नए तरह की नेतृत्व क्षमता के उदय का संकेत दिया है। कार्नेगी इंडोमेंट फॉर इंटरनेशनल पीस के मिलन वैष्णव ने कहा कि आप की जीत अप्रत्याशित नहीं बल्कि ऐतिहासिक है।
भाजपा के समर्थकों ने 2014 के आम चुनावों में भाजपा की ओर से घोषित प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी को अपना समय और संसाधन मुहैया कराने का वादा किया।
समर्थकों ने अमेरिका भर में जीत का जश्न मनाया। ह्यूस्टन, लॉन्ग आईलैंड, शिकागो, जर्सी सिटी और टैंपा में रैली निकाली गई। छत्तीसगढ़ में चुनावी प्रचार में शामिल होने वाले ओवरसीज फ्रेंड ऑफ बीजेपी के अध्यक्ष चंद्रकांत पटेल ने कहा कि भाजपा के मुख्यमंत्रियों के सुशासन और भाजपा की जीत में नरेंद्र मोदी के करिश्मे ने काम किया।उन्होंने कहा कि आज हम वादा करते हैं कि भाजपा को अगले आम चुनावों में सत्ता में लाएंगे और मोदी को देश का अगला प्रधानमंत्री बनाएंगे। विजय पालोद ने कहा कि विधानसभा चुनाव के नतीजों को देखते हुए अब ऐसा करना संभव दिख रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा के समर्थक मोदी के लिए समर्थन हासिल करने के वास्ते ओवरसीज फ्रेंड्स ऑफ नरेंद्र मोदी (ओएफनमो) नाम का एक संगठन भी बनाएंगे।
स्वागत आप की जीत का
विधानसभा चुनाव में पहली बार खड़ी हुई अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी की जीत का पार्टी समथर््ाक और अमेरिकी विशेषज्ञों ने स्वागत किया। अमेरिकी इंटरप्राइज इंस्टीट्यूट के सदानंद धुमे ने कहा कि आम आदमी पार्टी की जीत ने शहरी भारत में नए तरह की नेतृत्व क्षमता के उदय का संकेत दिया है। कार्नेगी इंडोमेंट फॉर इंटरनेशनल पीस के मिलन वैष्णव ने कहा कि आप की जीत अप्रत्याशित नहीं बल्कि ऐतिहासिक है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें