यदि आपकी आदत भी कसी हुई बेल्ट, घड़ी या अंत:वत्र पहनने की है तो इसे बदल दीजिए, क्योंकि ऐसा करने से त्वचा संबंधी बीमारी होने का खतरा काफी हद तक बढ़ जाता है। हाल ही में हुए शोध में यह बात सामने आई कि जो लोग टाइट पोशाक पहनते हैं, उनको सोरायसिस यानी त्वचा संबंधी रोग होने का खतरा अधिक होता है। यूनिवर्सिटी ऑफ मैनचेस्टर के शोधकर्ताओं ने 4 विश्वविद्यायलयों के साथ मिलकर इस पर अध्ययन किया। अध्ययन में यह बात सामने आई कि अधिक कसे हुए अंत:वत्र , घड़ी या फिर बेल्ट पहनने वाले लोगों को इस सोरायसिस रोग के होने का खतरा अधिक होता है। इस अध्ययन के शोधकर्ता प्रोफेसर क्रिस ग्रिफिथ्स की मानें तो इनसे सोरायसिस का खतरा अधिक है यह हम मान सकते हैं। हो सकता है कि बहुत कसी फैब्रिक से निकलने वाला केमिकल त्वचा की ऊपरी परत के लिए सोरायसिस का ट्रिगर हो सकता है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें