शुक्रवार, 10 जनवरी 2014

जीमेल पर पाएं गूगल प्लस से मेल

नई दिल्ली (एजेंसी)। गूगल ने जीमेल में एक नया फीचर लांच किया है। इसके जरिए गूगल प्लस व जीमेल के यूजर्स एक-दूसरे को ई-मेल भेज व पा सकेंगे।
गूगल अपने गूगल प्लस प्लेटफॉर्म को इंटीग्रेटेड करने पर लगातार काम कर रही है। ढाई साल पुराने सोशल नेटवर्क गूगल प्लस के फिलहाल 54 करोड़ यूजर्स हैं। गूगल का कहना है कि यह नया फीचर उन लोगों के लिए आसानी लेकर आएगा, जो जीमेल व गूगल प्लस, दोनों का इस्तेमाल करते हैं।
फिल्टर सुविधा भी
हालांकि जो यूजर्स इससे अपने ई-मेल आईडी के सार्वजनिक हो जाने से भयभीत हैं, उनके लिए गूगल ने फिल्टर की भी व्यवस्था की है। इसके तहत जीमेल की सेटिंग्स में जाकर फिल्टर लगाया जा सकता है, ताकि उन्हें उसी व्यक्ति से ई-मेल मिले, जिसे उन्होंने अपने नेटवर्क में ऐड किया है।
गूगल का यह भी कहना है कि जीमेल यूजर्स को गूगल प्लस से बिल्कुल अनजाने लोगों के मेल मिल तो सकते हैं, लेकिन ये मेल उनके इनबॉक्स में एक स्पेशल सेक्शन के जरिए जाएंगे। अगर जीमेल यूजर इनका जवाब नहीं देना चाहते, तो जीमेल ऐसे मेल आईडी को भविष्य में किसी मेल भेजने से ब्लॉक कर देगा।  

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें