शुक्रवार, 27 सितंबर 2013

अब किसके लिए रहें फिट?

हर एक के मन में यह चाह रहती है वह स्मार्ट और फिट दिखाई दे। इसके पीछे की सिंपल-सी सोच यह है कि हम कभी किसी के सामने ऐसे न दिखाई दें, जिससे हमें कोई पसंद न करे। इसी थीम को लेकर हाल ही में एक सर्वे किया गया। इसमें पाया गया कि पुरुषों को इन बातों से ज्यादा लेना-देना नहीं होता। केवल इतना ही नहीं वे 46 साल की उम्र में अपनी फिजिकल फिटनेस पर ध्यान देना पूरी तरह बंद कर देते हैं। हालांकि, महिलाओं के मामले में ऐसा नहीं है। वे 46 की उम्र के बाद भी आने वाले 13 साल तक अपनी फिटनेस को लेकर संजीदा रहती हैं। पुरुष सोचते हैं कि अब फिट और स्मार्ट दिखने से क्या फायदा? उनकी यही सोच उन्हें एक नीरस-सा जीवन जीने को मजबूर कर देती है। वहीं महिलाओं में यह क्रम काफी लंबा चलता है।
क्या कहता है अध्ययन
रिसर्चर्स के अनुसार 46 वर्ष की उम्र तक आते-आते पुरुष अमूमन लेटेस्ट फैशन की चिंता करना छोड़ देते हैं और यहां तक कि वे अपनी फिजिकल फिटनेस पर भी ज्यादा ध्यान नहीं देते हैं। वहीं, महिलाएं 59 साल तक खुद को चुस्त-दुरुस्त रखना पसंद करती हैं।
2000 लोगों पर किया सर्वे
यह सर्वे तकरीबन 2 हजार लोगों पर किया गया। सर्वे के दौरान चार में से एक व्यक्ति ने कहा कि खुद को हेल्दी और गुड लुकिंग बनाए रखने में खर्च बेहद ज्यादा आता है, इससे अच्छा है हम जैसे हैं वैसे ही ठीक हैं।
...और भी कई तर्क
एक ऑनलाइन मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक तीन में से दो लोग यह मानते हैं कि जब आपके पास लंबे वक्त के लिए पार्टनर होता है तो अपने लुक्स को लेकर चिंता बंद करना एक आम-सी बात है। वहीं,
आधे से ज्यादा लोगों ने यह माना कि शादी के पहले वे अपनी फिटनेस पर जितना ध्यान देते थे, उससे काफी कम ध्यान अब दे पाते हैं। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें