शुक्रवार, 27 सितंबर 2013

अमेरिका में भारतीय का डंका, श्रीनिवासन ने न्यायाधीश पद की शपथ ली

भारतीय मूल के मशहूर कानूनविद श्रीकांत श्री श्रीनिवासन ने शुक्रवार को भगवत गीता पर हाथ रखकर अमेरिका की दूसरी सबसे शीर्ष अदालत के न्यायाधीश पद की शपथ ली। इसके साथ ही वह यूएस कोर्ट ऑफ अपील्स फॉर द डिस्ट्रिक्ट ऑफ कोलंबिया सर्किट की खंडपीठ में शामिल होने वाले पहले भारतीय अमेरिकी बन गए हैं।

चंडीगढ़ में जन्मे 46 वर्षीय श्रीनिवासन के माता-पिता 1970 में अमेरिका आकर बस गए थे। खचाखच भरे अदालती कक्ष में उन्हें जस्टिस सैंड्रा डे ओकॉनर ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान उनके दोस्त, परिजनों के अलावा कानूनविद भी मौजूद थे। शपथग्रहण समारोह में श्रीनिवासन की मां सरोज श्रीनिवासन ने गीता पकड़ रखी थी जिस पर हाथ रखकर उन्होंने शपथ ली। इस मौके पर भारतीय प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की पत्नी गुरशरण कौर भी मौजूद थीं।विदित हो कि गत मई में अमेरिकी सीनेट ने सर्वसम्मति से 97-0 मतों से श्रीनिवासन को जज बनाए जाने की पुष्टि की थी।  

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें