मंगलवार, 24 सितंबर 2013

भारतीय पर्यावरणविद् रॉय और मलाला को क्लिंटन ग्लोबल अवार्ड

भारतीय पर्यावरणविद् बंकर रॉय और लड़कियों की शिक्षा की पैरोकार पाकिस्तानी किशोरी मलाला यूसुफजई को इस वर्ष के प्रतिष्ठित क्लिंटन ग्लोबल सिटिजन अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। बुधवार को न्यूयॉर्क में इसके लिए आयोजित होने वाले वार्षिक समारोह में एक हजार से अधिक कारोबारी, सरकारी अधिकारी और शीर्ष हस्तियां मौजूद रहेंगी। रॉय बेयरफुट कॉलेज के संस्थापक हैं जो 40 साल से ग्रामीण समुदायों की समस्याओं का निवारण कर रहा है। बेयरफुट के कार्यों के परिणामस्वरूप दस लाख लीटर बारिश के पानी को संरक्षित कर उसे पीने के लायक बनाया जाता है। यह पानी पूरे विश्व में 1,300 समुदायों के 2,39,000 स्कूली बच्चों के पीने के लिए उपलब्ध कराया जाता है। बेयरफुट कॉलेज
एक सामुदायिक मॉडल पर काम करता है। गार्जियन अखबार ने अपनी रिपोर्ट में बंकर रॉय को उन 50 पर्यावरणविदें में शामिल किया है, जो इस ग्रह को बचा सकते हैं। टाइम पत्रिका ने उन्हें 100 सर्वाधिक प्रभावशाली लोगों की सूची में रखा है। क्लिंटन ग्लोबल सिटिजन अवार्ड की शुरुआत 2007 में की गई थी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें