मंगलवार, 30 दिसंबर 2014

जन्म के साल से भी तय होता है मोटापा

वैज्ञानिकों ने पाया है कि किसी व्यक्ति में मोटापे के लिए उसके जन्म का साल भी काफी हद तक जिम्मेदार है। उनका कहना है कि जिस जीन के कारण्ा मोटापा बढ़ता है वह व्यक्ति के जन्म वर्ष से प्रभावित होता है। किसी खास वषर््ा में वह ज्यादा प्रभावी तो दूसरे साल में कम असरदार होता है। मसलन 1942 से पहले जन्मे लोगों में मोटापे का खतरा उसके बाद पैदा होने वाले लोगों की तुलना में कम रही। एक हालिया अध्ययन में श्ाोधकर्ताओं ने उपरोक्त निष्कर्ष निकाला। उनका मानना है कि ऐसा लोगों में मोटापे के लिए जिम्मेदार एफटीओ जीन की मौजूदगी के कारण्ा होता है, जो किसी खास वषर््ा में ज्यादा सक्रिय रहता है। श्ाोध में यह भी पता चला है कि हाल में मोटापे के मामलों में आई तेजी के पीछे एक कारण्ा पर्यावरण्ा में आया बदलाव भी है। मैसाच्युसेट्स जनरल हॉस्पिटल (एमजीएच) के मनोरोग चिकित्सा विभाग के श्ाोधकर्ता जेम्स नील्स रोसेनकिस्ट ने बताया,'फ्रैमिंघम हृदय अध्ययन में श्ाामिल प्रतिभागियों को देखकर हमें पता चला कि मोटापे के लिए जिम्मेदार एक जीन और बॉडी मास इंडेक्स (बीएमआइ) के बीच पारस्परिक संबंध प्रतिभागियों के जन्म के वषर््ा के साथ्ा-साथ्ा बढ़ता गया।" उन्होंने कहा,'अपनी तरह के इन पहले नतीजों से पता चलता है कि जीन के प्रकार और व्यक्ति की श्ाारीरिक बनावट का संबंध उसके जन्म के वषर््ा पर निर्भर हो सकता है, फिर भले ही मामला एक परिवार में पैदा होने का क्यों न हो?" श्ाोधकर्ताओं ने यह अध्ययन 1971 और 2008 के बीच 27 से 63 वषर््ा के प्रतिभागियों से एकत्र आंकड़ों के आधार पर किया। अध्ययन के दौरान प्रतिभागियों के बीएमआइ और उनमें आनुवांश्ािक रूप से आए एफटीओ जीन के प्रकार को आठ बार मापा गया। जहां 1942 से पहले जन्म लेने वाले लोगों के बीएमआइ और मोटापे के लिए जिम्मेदार जीन के बीच कोई संबंध ज्ञात नहीं हुआ, वहीं 1942 के बाद पैदा होने वाले लोगों में यह पारस्परिक संबंध दोगुना मिला। जर्नल पीएनएएस अर्ली एडीश्ान में प्रकाश्ाित अध्ययन में यह भी बताया गया कि द्वितीय विश्व युद्ध के बाद प्रौद्योगिकी का प्रयोग बढ़ने, उच्च कैलोरीयुक्त भोजन और श्रम के कार्यों में कमी आने के कारण्ा भी मोटापे के मामलों में वृद्धि दर्ज की गई।
-----------------------------------------

Obesity is determined by year of birth

Scientists have found that the year of birth is also largely responsible for obesity in a person. He says that the gene that causes obesity is affected by the person's birth year. It is more effective in a particular year and less effective in the second year. For example, people born before 1942 had lower risk of obesity than those born after that. In a recent study, researchers concluded the above. They believe this is due to the presence of the FTO gene responsible for obesity in people, which is more active in a particular year. It has also been found in the research that one of the reasons behind the recent increase in obesity cases is the change in the environment. Researcher James Niels Rosenkist of the Department of Psychiatry at Massachusetts General Hospital (MGH) said, "By looking at the participants in the Framingham Heart Study, we found that the correlation between a gene responsible for obesity and the body mass index (BMI) was related to the participants." With the year of birth grew. "He said, 'These first results of its kind show that Screen type and concerned Shaaririk makes the person may depend on his birth Vsrra, even if the case may be to be born into a family? " Scholars conducted the study between 1971 and 2008 based on data collected from participants aged 27 to 63. During the study, the participants' BMI and the type of FTO gene that came genetically in them were measured eight times. While no association between BMI and the genes responsible for obesity was known to those born before 1942, this correlation was found to be doubled among those born after 1942. The study, published in the journal PNAS Early Edison, also reported that after World War II, there was an increase in obesity cases due to increased use of technology, high calorie food and decreased labor.

Dharmendra Singh   movetonature.blogspot.com

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें