मन में बनी खुद की ही छवि बदल डालिए
कानों में यदि बुढ़ापा शब्द पहुंचे तो ज्यादातर लोगों के मन में खुद की एक तस्वीर उभरती है।झुर्रियों वाली देह, झुकी हुई पीठ और अखबार के साथ चाय वाली मुद्रा। बुढापे के बारे में इस तरह की तस्वीर पहले ही बना लेने से इंसान कई तरह के भ्रमों में घिर जाता है। आप अपनी 50-60 की उम्र को भी बेबाकी, फुर्ती और जोश से जीने के बारे में क्यों नहीं सोच पाते। इसकी एक वजह यह भी है कि शायद बुढ़ापे को लेकर लोगों में कई सारे मिथक हैं।
इससे पहले कि उम्र बढ़ने से जुड़े कोई भी भ्रम या गलतफहमियां आपकी जिंदगी के रंग को कम करें, उन्हें जानिए और जीना सीखिए अपनी जिंदगी को भरपूर।
ये हैं बुढ़ापे से जुड़े कुछ मिथक
बढ़ती उम्र में वजन घटाना मुश्किल
उम्र बढ़ने के साथ-साथ शरीर को भोजन पचाने में अधिक समय लगने लगता है। लेकिन इसका यह मतलब बिल्कुल नहीं है कि आप इसको लेकर यह सोचें कि बढ़ती उम्र में वजन कम करना भी मुश्किल होता है। अगर आप उम्र के बढ़ते पड़ाव पर हैं,लेकिन अगर आप कम कैलोरी वाला भोजन ले रहे हैं तो आपके लिए वजन कम करना उतना ही आसान है जितना 25-30 साल के किसी वयस्क के लिए।
आपके जीन्स करते हैं आपको बूढ़ा
यह बात सही है कि आपके शरीर पर आपके जींस का काफी प्रभाव होता है। कई बार आदतें और बीमारियां वगैरह आपको सिर्फ इसलिए झेलनी पड़ जाती हैं क्योंकि परिवार में माता-पिता या किसी अन्य करीबी ने भी उन्हें झेला था। लेकिन,इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि आपका
बुढ़ापा पूरी तरह आपके जींस पर टिका है। सच्चाई ठीक इसके उलट है। आपके आसपास का वातारण, खानपान और अन्य आदतें आपको इस कदर प्रभावित करती हैं कि यदि आप इन पर कंट्रोल करें तो बहुत आसानी से अपनी बढ़ी उम्र के हाल और शक्ल को बदल सकते हैं।
पीली त्वचा होती है जल्दी बूढ़ी !
हाल में हुई रिसर्च के अनुसार इस तरह की किसी भी बात का कोई ठोस सबूत नहीं है कि यदि त्वचा का रंग पीला हो तो आप बाकी लोगों की तुलना में जल्दी बूढ़े हो जाएंगे। इसलिए आपकी त्वचा का रंग कोई भी हो बस सन बर्न से बचने के लिए उपाय करें और खुशी से जिएं।
उम्र के साथ शारीरिक गतिविधियां बढ़ाएं
शायद आपको यह सुनकर आश्चर्य हो लेकिन उम्र के साथ अपनी शरीर की गतिविधियां घटानी नहीं बल्कि बढ़ानी चाहिए। क्योंकि एक उम्र के बाद इंसान शरीर से ज्यादा काम लेना बंद कर देता है और उतनी शारीरिक गतिविधियां भी नहीं करत,जितना उन्हें फिट रहने के लिए करना जरूरी है। इसलिए जब तक डॉक्टर सलाह न दें बढ़ती उम्र में भी खूब चलें, पौधों को पानी डालें और वो सारी हल्की-फुल्की कसरतें करें, जो आपके लिए संभव हों।
कानों में यदि बुढ़ापा शब्द पहुंचे तो ज्यादातर लोगों के मन में खुद की एक तस्वीर उभरती है।झुर्रियों वाली देह, झुकी हुई पीठ और अखबार के साथ चाय वाली मुद्रा। बुढापे के बारे में इस तरह की तस्वीर पहले ही बना लेने से इंसान कई तरह के भ्रमों में घिर जाता है। आप अपनी 50-60 की उम्र को भी बेबाकी, फुर्ती और जोश से जीने के बारे में क्यों नहीं सोच पाते। इसकी एक वजह यह भी है कि शायद बुढ़ापे को लेकर लोगों में कई सारे मिथक हैं।
इससे पहले कि उम्र बढ़ने से जुड़े कोई भी भ्रम या गलतफहमियां आपकी जिंदगी के रंग को कम करें, उन्हें जानिए और जीना सीखिए अपनी जिंदगी को भरपूर।ये हैं बुढ़ापे से जुड़े कुछ मिथक
बढ़ती उम्र में वजन घटाना मुश्किल
उम्र बढ़ने के साथ-साथ शरीर को भोजन पचाने में अधिक समय लगने लगता है। लेकिन इसका यह मतलब बिल्कुल नहीं है कि आप इसको लेकर यह सोचें कि बढ़ती उम्र में वजन कम करना भी मुश्किल होता है। अगर आप उम्र के बढ़ते पड़ाव पर हैं,लेकिन अगर आप कम कैलोरी वाला भोजन ले रहे हैं तो आपके लिए वजन कम करना उतना ही आसान है जितना 25-30 साल के किसी वयस्क के लिए।
आपके जीन्स करते हैं आपको बूढ़ा
यह बात सही है कि आपके शरीर पर आपके जींस का काफी प्रभाव होता है। कई बार आदतें और बीमारियां वगैरह आपको सिर्फ इसलिए झेलनी पड़ जाती हैं क्योंकि परिवार में माता-पिता या किसी अन्य करीबी ने भी उन्हें झेला था। लेकिन,इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि आपका
बुढ़ापा पूरी तरह आपके जींस पर टिका है। सच्चाई ठीक इसके उलट है। आपके आसपास का वातारण, खानपान और अन्य आदतें आपको इस कदर प्रभावित करती हैं कि यदि आप इन पर कंट्रोल करें तो बहुत आसानी से अपनी बढ़ी उम्र के हाल और शक्ल को बदल सकते हैं।
पीली त्वचा होती है जल्दी बूढ़ी !
हाल में हुई रिसर्च के अनुसार इस तरह की किसी भी बात का कोई ठोस सबूत नहीं है कि यदि त्वचा का रंग पीला हो तो आप बाकी लोगों की तुलना में जल्दी बूढ़े हो जाएंगे। इसलिए आपकी त्वचा का रंग कोई भी हो बस सन बर्न से बचने के लिए उपाय करें और खुशी से जिएं।
उम्र के साथ शारीरिक गतिविधियां बढ़ाएं
शायद आपको यह सुनकर आश्चर्य हो लेकिन उम्र के साथ अपनी शरीर की गतिविधियां घटानी नहीं बल्कि बढ़ानी चाहिए। क्योंकि एक उम्र के बाद इंसान शरीर से ज्यादा काम लेना बंद कर देता है और उतनी शारीरिक गतिविधियां भी नहीं करत,जितना उन्हें फिट रहने के लिए करना जरूरी है। इसलिए जब तक डॉक्टर सलाह न दें बढ़ती उम्र में भी खूब चलें, पौधों को पानी डालें और वो सारी हल्की-फुल्की कसरतें करें, जो आपके लिए संभव हों।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें