गुरुवार, 3 अक्टूबर 2013

जवां दिखने की चाहत पूरी करेगी बस एक गोली

हर कोई चाहता है कि बढ़ती उम्र कभी उसके चेहरे से न झलक पाए। इस चाहत में लोग कई तरह के नुस्खों की मदद लेते हैं, लेकिन फिर भी वे अपनी इस चाहत को पूरा करने में सफल नहीं हो पाते हैं। हाल ही में हुए एक शोध में वैज्ञानिकों ने ऐसी गोली बनाने का दावा किया है जो आपकी जवां दिखने की चाहत को पूरा कर सकता है! वैज्ञानिकों का कहना है कि इस गोली के सेवन से चेहरे की झुर्रियों को कम करने में मदद मिलती है, जिससे बढ़ती उम्र में भी जवां दिखा जा सकता है। शोधकर्ताओं के मुताबिक इस गोली में पेड़ों से प्राप्त तत्वों और विटामिन का इस्तेमाल किया गया है। इसके इस्तेमाल से चेहरे की झर्रियों को दस फीसदी तक कम किया जा सकता है।
फिलहाल इस गोली का परीक्षण जर्मनी में चल रहा है। शोध में जिन महिलाओं ने इस गोली का सेवन किया उनके चेहरे की झुर्रियां दस प्रतिशत कम हो गईं। शोधकर्ताओं के मुताबिक यह गोली त्वचा के रुखेपन को खत्म करती है जिससे झुर्रियां हट जाती हैं।
ये उपाय भी आपनाए जा सकते हैं

  • अंडे के सफेद हिस्से से झुर्रियों वाले हिस्से पर मालिश करने से इस समस्या से जल्द निजात पाई जा सकती है
  • खीरा काटकर उसे मलने से भी झुर्रियों से छुटकारा मिलता है
  • हल्दी या चंदन का लेप भी इस समस्या को दूर करने में काफी हद तक मददगार होता है
  • जैतून, बादाम या नारियल के तेल से भी त्वचा की मालिश झुर्रियों को हटा सकती है।  

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें