रविवार, 21 अक्टूबर 2018

ये सम्मान सर आंखों पर




अब तक थैंक्स लेस कहे जाने वाले प्रोफेशन में दैनिक जागरण ने एक बहुत ही शानदार और अनुकरणीय पहल की है! जागरण ने अपने काम को बहुत ही बेहतर, उम्दा और आदर्श तरीके से अंजाम देने वालों, अपने व्यक्तित्व से साथियों की सिखाने वालों और तनाव में भी शानदार अखबार निकालने वालों को सम्मान देने की परंपरा डाली है! इसकी शुरुआत करते हुए दिल्ली-एनसीआर के संपादकीय प्रभारी और वरिष्ठ समाचार संपादक आदरणीय श्री  मनोज झा जी ने हमारे कुछ साथियों को भी सम्मानित किया! उनका आशीर्वाद मुझे भी प्राप्त हुआ! "अच्छी प्लानिंग व तदनुरूप क्रियान्वयन"  बजट के बेहतरीन प्रकाशन में आंशिक योगदान के लिए पुरस्कार देकर  उन्होंने मेरा हैसला बढ़ाया! प्रेरणादायक आशीष देने के लिए मनोज भाई साहब का बहुत-बहुत आभार और सम्मान पाने वाले साथियों को बहुत-बहुत बधाई!

1 टिप्पणी: